- राष्ट्रीय विचार गोष्ठी की तैयारियों पर हुआ विचार-विमर्श
रांची। हिंदी साहित्य भारती की रांची इकाई की बैठक होटल सिटी पैलेस, लालपुर में 18 अप्रैल को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष बलराम पाठक ने की। प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन महामंत्री अजय राय ने किया।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना की आत्मा है। साहित्य भारती का कार्य केवल साहित्य तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक सांस्कृतिक आंदोलन है। यह जन-जन को जोड़ने का कार्य करता है।
अध्यक्ष बलराम पाठक ने कहा कि रांची इकाई निरंतर साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय रही है। हमें गर्व है कि हमारी टीम हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।
संगठन महामंत्री अजय राय ने बैठक के दौरान कहा कि हमारी आगामी योजना एक भव्य दो दिवसीय राष्ट्रीय विचार गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन है। इसमें देश-विदेश से विद्वानों एवं साहित्यकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया जा रहा है।
इस आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। यह आयोजन न केवल साहित्यिक विमर्श को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि हिंदी के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को भी सशक्त करने में सहायक सिद्ध होगा। इस बैठक में राजेश कुमार, संजय सर्राफ, सुकुमार झा, त्रिपुरेश्वर मिश्र, पूजा शेखर शुक्ला, निशांत पाठक सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी साहित्य भारती की रांची इकाई ने संकल्प लिया कि वह आने वाले समय में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साहित्यिक गोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, लेखन कार्यशालाओं एवं भाषा जागरुकता अभियानों के माध्यम से हिंदी भाषा को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाएगी।
नई कमेटी के पदधारी
- अध्यक्ष : बलराम पाठक
- उपाध्यक्ष : राजेश कुमार, संजय सर्राफ, श्रीमती सुनीता पाठक
- संगठन महामंत्री : अजय राय
- महामंत्री : सुकुमार झा
- संयुक्त महामंत्री : श्रीमती पूजा शेखर शुक्ला, निशांत पाठक, अभय कुमार पांडेय
- कोषाध्यक्ष : त्रिपुरेश्वर नाथ मिश्र
- प्रेस प्रभारी : संजीव दत्ता
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK