मुंबई। उत्तर प्रदेश का योगी मॉडल महाराष्ट्र पहुंच गया है। यहां फहीम खान के घर बुलडोजर चल गया है। अब वसूली की कार्रवाई भी शुरू किए जाने की उम्मीद है।
नागपुर हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।
नागपुर दंगे का मास्टरमाइंड फहीम खान माना जा रहा है। उसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उसे अवैध दो मंजिला घर को फडणवीस सरकार ने ध्वस्त कर दिया।
यह पहली बार है, जब नगर निगम ने किसी दंगा आरोपी की संपत्ति को ढहाया है। सीएम ने पहले ही साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र में महायुति शासन के तहत कानून और व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
सीएम फडणवीस ने यह भी घोषणा की कि जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई नागपुर के दंगाइयों से की जाएगी। सीएम ने कहा कि अगर वे पैसे नहीं देते हैं, तो उनकी संपत्ति बेचकर वसूली की जाएगी।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राष्ट्रवादी मुसलमानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK