यूपी का नहीं है इफ्तार पार्टी का ये वीडियो, जानें पूरा मामला

पोस्टमार्टम देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली (क्‍व‍िंट)। सोशल मीडिया पर इफ्तार पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी बच्चों को इफ्तार की प्लेट परोसते हुए दिख रहे हैं।

दावा

इस पोस्ट को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है। उस समय का है जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। अखिलेश यादव सूबे के मुख्यमंत्री थे।

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है।

  • यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के सोलापुर का है।
  • सोलापुर शहर के पुलिस आयुक्त के निवास पर बच्चों के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था।
  • यह वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि साल 2022 का है।

सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया।

हमारी सर्च में हमें इससे सम्बंधित तस्वीरें Awaz नाम की न्यूज वेबसाइट पर मिलीं। इस रिपोर्ट का टाइटल था – “सोलापुर पुलिस प्रमुख ने उर्दू स्कूल के छात्रों के लिए इफ्तार का आयोजन किया।”

इससे सम्बंधित कीवर्ड् Youtube पर सर्च करने पर हमें Zee के मराठी न्यूज चैनल पर यही वीडियो मिला, जिसे 29 अप्रैल, 2022 को अपलोड किया गया था। “सोलापुर पुलिस प्रमुख ने उर्दू स्कूल के छात्रों के लिए इफ्तार का आयोजन किया।” (मराठी से हिंदी में अनुवाद)

यहां से अंदाजा लगाकर हमने X (पूर्व में ट्विटर) पर सोलापूर शहर पुलिस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट चेक किया जिसमें हमें यह पोस्ट मिली।

इसे 29 अप्रैल 2022 को अपलोड किया गया था और इसके कैप्शन में लिखा था – “सोलापुर शहर पुलिस आयुक्त के निवास पर बच्चों के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।”

उत्तर प्रदेश पुलिस इफ्तार पार्टी सर्च करने पर हमें ऐसी कोई वीडियो नहीं मिली जो वायरल क्लिप से मेल खाती हो।

निष्कर्ष

महाराष्ट्र के सोलापुर में साल 2022 में पुलिस कमिश्नर के घर हुई इफ्तार पार्टी को उत्तर प्रदेश का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।

यह कहानी मूल रूप से [क्‍व‍िंट] द्वारा प्रकाशित की गई थी (https://www.thequint.com/hindi/webqoof/solapur-iftar-party-maharashtra-fake-news-viral-video-akhilesh-yadav-uttar-pradesh-police-commissioner#read-moreद्व) और इसे शक्ति कलेक्टिव के तहत [dainikbharat24.com] द्वारा पुनः प्रकाशित किया गया है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK