लोहरदगा। रांची आर्मी भर्ती कार्यालय के एआरओ सूबेदार मेजर राम पॉल, हवलदार समरजीत ने छात्रों को अग्निवीर योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन 3 मार्च को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू लोहरदगा के सभागार में किया गया।
एआरओ ने छात्रों को बताया कि अग्निवीर योजना में रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन आवेदन, लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, रनिंग, शारीरिक फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंटेशन , मेडिकल कैसे होता है। बिचौलिए से दूर रहने को कहा।
सेना में जाने के लिए कुछ बोनस मार्क्स दिए जाते हैं। एनसीसी के ए सर्टिफिकेट वाले को पांच, बी सर्टिफिकेट वाले को दस, सी सर्टिफिकेट वाले को 20 और सी सर्टिफिकेट के साथ आरडी परेड है तो 25 बोनस मार्क्स दिए जाते है।
खेल के क्षेत्र में भाग लेने वाले बच्चे को भी बोनस अंक दिया जाता है। अनुसूचित जनजाति के बच्चों को भी ऊंचाई और वजन में छूट दिया जाता है। मौके पर विद्यार्थियों ने भी अपनी शंकाओं का समाधान किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK