रांची। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के झारखंड प्रदेश के महामंत्री बृज बिहारी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा अखिल भारतीय महामंत्री को सौंपा है। इसमें उन्होंने संगठन मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
केंद्रीय महामंत्री को भेजे इस्तीफा पत्र में शर्मा ने कहा है कि बहुत दिनों से मै संगठन मंत्री द्वारा प्रताड़ित हो रहा हूं। इसकी सूचना समय-समय से केन्द्रीय एवं क्षेत्रीय पदधारियों को अवगत कराता रहा हूं। किसी के द्वारा मुझे आश्वासन एवं सांत्वना के आलावा रचनात्मक सहयोग नहीं किया गया। कोष और आय की स्थिति से अनभिज्ञ रखते हुए अपने मन मुताविक बिना जानकारी दिए व्यय किया गया।
किसी भी संगठनात्मक विषय पर रचनात्मक सुझावों को नहीं मानते हुए केवल अपनी प्रस्तुती का आचरण रहा। संगठन को केंद्र में रखते हुए मेरे हर सुझाव को किसी न किसी बहाने तोड़-मरोड़ कर काटा जाता है। गुटबाजी चरम पर है। मेरे व्यय का भुगतान पर वित्त सचिव टालमटोल करते रहते हैं। अपनी क्षमता के अनुरूप में संगठन को आत्मसेट कर चलने का प्रयास करता रहा हूं।
काफ़ी चिंतन के बाद इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि प्रदेश में जब महामंत्री की आवश्यकता ही नहीं है, तब मुझे इस दायित्व से त्याग पत्र दे देना चाहिए। सोच विचार के बाद 26 नवंबर, 2023 को झारखंड प्रदेश महामंत्री के दायित्व से मुक्त हो रहा हूं।
संगठन के जानकारों का कहना है कि पद छोड़ने के लिए प्रदेश के पदधारी को अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपना चाहिए। हालांकि उन्होंने केंद्रीय महामंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा देने पर यह तुरंत स्वीकर कर लिया जाता।
बताया जाता है कि धनबाद में चुनाव होने वाला है। वहां वह अपना सिक्का चलाना चाहते हैं। केंद्रीय पदधारियों पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्हें यकीन है कि केंद्रीय पदधारी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे। वे दबाव बनाने में कामयाब हो जाएंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।