शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे छात्र -छात्राएं, बोटिंग का लिया आनंद

झारखंड
Spread the love

देवघर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार अभियान के तहत प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों का अंतरप्रमंडलीय कार्यक्रम के तहत सारठ प्रखंड के छात्र वापस लौट आए हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के तत्वावधान में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में देवघर जिले के सभी दस प्रखंडों से लगभग 200 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए गिरि‍डीह जिले के खंडोली डैम, पारसनाथ, मधुवन एवं धनबाद जिले के मैथन डैम समेत अन्य स्थानों पर भेजा गया था।

जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर सभी बच्चों को रवाना किया गया था। इस दल में जिला स्तरीय पर्यवेक्षक आभा मंडल, बीपीओ मनोज कुमार मंडल समेत गाईड शिक्षकों को भेजा गया था।

सारठ प्रखंड के गाईड शिक्षक दिलीप कुमार राय ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को बहुत लाभ होता है। नई जगह पर भ्रमण कर नई-नई चीजें देखने का मौका मिलता है जिससे बच्चों में नई सोच का विकास होता है। शैक्षणिक भ्रमण कर लौटने के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर एवं विद्यालयों तक पहुंचाया गया।

दिलीप कुमार राय के अलावा शिक्षक संतोष कुमार झा, राजेश रंजन, संजय कुमार, विष्णु यादव, ओमप्रकाश सिंह, मुकेश मिश्रा, किशोर कुमार समेत अन्य शिक्षक शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK