जैक ने 10वी और 12वीं का जारी किया एडमिट कार्ड, विद्यार्थी स्कूल से करें संपर्क

झारखंड मुख्य समाचार शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया। इसे JAC की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से स्कूल के प्राचार्य डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थी उनसे ले सकते हैं। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अधिकार नहीं दिया गया है।

प्रैक्टिकल परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू

जानकारी हो कि 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार 10वीं के 4 लाख 40 हजार और 12वीं के 3 लाख 35 हजार विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। पिछली बार यह संख्या 3.83 लाख और 2.40 लाख थी।

ऐसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

JAC की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक एडमिट कार्ड को स्कूल के प्राचार्य ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले से ही JAC की तरफ से आईडी और पासवर्ड दिया गया है। इसकी मदद से लॉग इन कर वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वे इस पर साइन मुहर लगाने के बाद विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। प्राचार्य चाहें तो एक बार में अपने स्कूल के सभी बच्चों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वे एक-एक कर के भी डाउनलोड कर सकते हैं।

4 मई से बोर्ड की मुख्य परीक्षा

मैट्रिक-इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। यह 21 मई तक चलेगी। परीक्षाएं दो पाली में ऑफलाइन होगी। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी में इंटरमीडिएट की। कोरोना संक्रमण और बच्चों की पढ़ाई पर असर को देखते हुए सिलेबस में कटौती की जा चुकी है।