गिरिडीह। होली पर झारखंड के दो पक्षों में पथराव हुआ है। पथराव के बाद उपद्रवियों ने आगजनी भी की। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण पाया। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर हमला बोला है। जेएमएम नेता ने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई कर रही है।
झारखंड के गिरिडीह जिले के घोड़थंबा क्षेत्र में शुक्रवार को घटना घटी। होली समारोह के दौरान 2 समुदायों के बीच हुई झड़प हो गई। इसके बाद कार, बाइक सहित कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। फुटपाथ के दुकानों में भी आग लगा दी गई।
उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा कि होली समारोह के दौरान यहां कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा कानून-व्यवस्था को खराब करने की कोशिश की गई थी। हमें मिली जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा यहां वाहनों को जलाया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मजिस्ट्रेट के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं।
गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल ने कहा कि घोरथंबा ओपी क्षेत्र में दो पक्षों का विवाद सामने आया है। हम चिन्हित कर रहे हैं कि इसमें कौन-कौन पक्ष शामिल थे। चिंहित करने के बाद ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार को स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए, लेकिन वे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। होली पर लोगों को रंग खेलना चाहिए। अगर कोई उन पर हमला करता है, तो यह बेहद चिंताजनक है। सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात करती है, लेकिन कुछ नहीं कर रही है।
भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले यह कहा कि झारखंड में कम से कम 30 ऐसी विधानसभाएं हैं, जहां पर मतदाता 50 से लेकर 150 प्रतिशत तक बढ़े। यह बढ़ाव बांग्लादेश से आए घुसपैठियों का है। इस कारण होली में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यह घटनाएं कांग्रेस की नीतियों के कारण हो रही हैं।
जेएमए नेता मनोज पांडे ने कि यह घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ बीमार मानसिकता वाले लोग हैं जो किसी भी तरह से धार्मिक उन्माद फैलाते हैं। उपलब्धियां बताने के लिए हमारे विरोधियों के पास और कुछ नहीं है केवल यही मुद्दा है। यहां इस तरह के मनसूबे कामयाब नहीं होंगे। अब सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई कर रही है।
ये है वीडियो
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK