STF की बड़ी कार्रवाईः संभल शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार

अपराध उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है, संभल हिंसा मामले रविवार को STF ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में उनका बयान दर्ज करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

संभल हिंसा से जुड़े मामले में उनका बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें बुलाया गया। एसटीएफ ने उनसे लंबी पूछताछ की, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जफर अली ने आरोप से किया इनकार

जामा मस्जिद सदर प्रमुख और शाही मस्जिद कमेटी के प्रमुख जफर अली ने किसी भी तरह की हिंसा भड़काने की घटना में खुद के शामिल होने से इनकार किया है।

गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कहा “मैंने कोई हिंसा नहीं भड़काई।” जबकि पुलिस का कहना जफर अली को पहले से ही सर्वे की जानकारी दे दी गई थी। इसके बाद भीड़ जुटी।

यह भी बता दें कि पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा में कई पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 19 अन्य लोग घायल हो गए थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारेसाथइसलिंकसेजुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK