जीपीएस उर्दू ख़िजुरटोली में क्राफ्ट एवं चित्रांकन का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खिजुरटोली, कांके में वार्षिक परीक्षा के बाद क्राफ्ट व चित्रांकन का आयोजन 23 मार्च को किया गया। इसमें वर्ग केजी से पंचम के छात्रों ने हिस्‍सा लिया। उन्‍होंने कई तरह के क्राफ्ट व चित्रांकन बनाकर प्रदर्शन किए। क्राफ्ट में कई तरह के वाहन व विभिन्न घर के मॉडल, फस्ट एड बॉक्स, गुलदस्ता, पेन स्टैंड, डस्टर, हवा देता हुआ कूलर, गिटार, देशभक्ति से जुड़ी दीवार सजावट, मां की ममता को दर्शाते हुए डेकोरेशन कार्ड, चित्रांकन में प्राकृतिक से जुड़े तिरंगा झंडा, म्यूजियम आदि का प्रदर्शन किया।

छात्र मो नुमान, रुकसार परवीन, साजिया परवीन, कार्तिक मुंडा, दिव्य कुमारी, नूरसबा परवीन, सचिन लोहारा, मो अरस, दुर्गा मुंडा, शमशेर खान, फलक परवीन, रितेश सिंह मुंडा, प्रियंका कुमारी आदि छात्रों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, सुभाष उरांव, शहजादा, शमशाद बेगम एसएमसी सदस्य कसीदा खातून, फिरोजा खातून, अफसाना खातून, गुड़िया देवी, गणेश नायक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK