धनबाद। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, निरसा तीन इकाई के सदस्यों ने सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो से 16 मार्च को मुलाकात की। इकाई के अध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने इसका नेतृत्व किया। सदस्यों ने उन्हें गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
श्री झा ने कहा कि विधायक शिक्षकों की आवाज बने हैं। भविष्य में भी शिक्षा व शिक्षक हित में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के पैरोकार बने रहें। शिक्षक समाज के लिए यह काफी गर्व की बात है कि हम लोगों के बीच का शिक्षक अब विधायक हैं। झारखंड विधानसभा में आम समस्या को रखने का काम करेंगे।
श्री झा ने बताया कि शिक्षक व राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने की मांग विधायक ने विधानसभा में उठाया है। उन्होंने शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांग एमएसीपी को भी उठाने की बात दोहराई है। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, तपन, योगेंद्र प्रसाद, शिवसागर आदि उपस्थित थे।
संघ के पदधारियों ने बताया कि चंद्रदेव महतो शिक्षक से विधायक बने हैं। वे मध्य विद्यालय सालुक (छपरा, निरसा दो) में करीब एक साल पूर्व शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे। अपनी नौकरी को छोड़कर वे जनता की सेवा में लग गए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK