Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। राज्य के कई जिलों में लू का प्रभाव देखने को मिला। हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 16 मार्च, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है।
बादल छाए रहेंगे
केंद्र के अनुसार 17 और 18 मार्च को आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
19 को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची जिले में देखने को मिलेगा।
20 को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 20 मार्च को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लातेहार, गढ़वा, पलामू जिले में देखने को मिलेगा।
कुछ जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 21 और 22 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK