होली पर डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंधित

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना परिसर में शनिवार को रंगों का पर्व होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने की। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि होली पर डीजे बजाने पर प्रतिबंधित रहेगा। यदि डीजे बजाने या उससे हुई हानि की शिकायत मिली तो डीजे संचालक व आयोजक दोनों पर प्रशासन सख्ती से निपटेगी। होली के दौरान हुडदंग करने, बेवजह किसी के ऊपर रंग फेकने के साथ दूसरे समुदाय के लोगों पर बाजबरदस्ती रंग फेंकने या  लगाने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है। साथ में होली का पर्व भी है। दोनों समुदाय के लोग आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ दोनों पर्व को मनाएं। प्रशासन गड़बड़ी करने वालों पर पैनी नजर रखेगी। हाई कोर्ट की गाइड लाइन से अलग हटकर जो भी व्यक्ति होली का आयोजन करेगा, उस पर कार्रवाई निश्चित होगी।

बैठक में महिला एसआई जुली टुडू, एसआई विद्यासागर प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, प्रभारी प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, कांडी पंचायत मुखिया विजय राम, शिवपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, घटहुआँ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, पतरिया पंचायत मुखिया मनोज पासवान, चटनिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, शिवपुर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लवकुश राम, युवा समाजसेवी बाबू खान, विजय सोनी, मुर्तजा अंसारी, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *