रांची। अंजुमन इस्लामिया हुसीर के पूर्व सदर हसमत अंसारी और डॉ. मुमताज अंसारी ने गुरुवार को हुसीर जामा मस्जिद के समीप अल-इसरा टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय का उद्घाटन किया। संस्थान के जहांगीर अंसारी और नवीद अनवर ने बताया कि इस कार्यालय से हज व उमरा पर जाने वालों को बेहतर सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अल-इसरा टूर एंड ट्रेवल्स कोलकाता स्थित में मुख्य कार्यालय है। रमजान के मौके पर उमरा करने वालों का पहला जत्था गुरुवार को रांची से हैदराबाद होते हुए जद्दा के लिए हवाई मार्ग से रवाना हुआ।
जत्था में कर्बला चौक से मोहम्मद साबिर, नजमा खातून, कोकदोरो इस्लामपुर से मोहम्मद फिरोज आलम व कोलकाता से 20 लोग शामिल थे। मौके पर शकील अंसारी, मास्टर अलीइमाम अंसारी, सफैतुल्लाह अंसारी, सलीम अंसारी, कारी सोहराब अंसारी, अशरफुल हक, जावेद अंसारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK