- कामगारों की ज्वलंत समस्याओं पर होगी आर-पार की लड़ाई
रांची। सीएमपीडीआई के प्रांगण में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (बीएमएस) के पदधारियों की बैठक 18 मार्च को हुई। इसका नेतृत्व संघ के कोल उद्योग प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी ने किया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी और संचालन महामंत्री सुजीत सिंह ने किया।
उक्त मौके पर के .लक्ष्मा रेड्डी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश हित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित की विचारधारा के साथ कार्य करता है। कामगारों के आश्रितों को 9:3:0 में अनुकंपा के तहत मिलने वाले नियोजन में कैट -1 मजदूर पर नियुक्ति होती थी। भारतीय मजदूर संघ ने पहल कर इसे जेनरल असिस्टेंट कराया। प्रबंधन के साथ बातचीत कर कैडर स्कीम कोयला कामगारों हित में कराई जाएगी।
श्री रेड्डी ने कहा कि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की 17 सूत्री मांगों को मजबूती से रखते हुए पूर्व के महीने में आंदोलन किया गया। जेबीसीसीआइ में भी 21 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी कराई गई। आज एक सम्मानजनक दुर्गा पूजा बोनस दिलाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण पर प्रबंधन को अवगत कराया गया। उसका परिणाम है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कोल इंडिया प्रबंधन ने महिला कल्याण बोर्ड की स्थापना की। यह भारतीय मजदूर संघ की ऐतिहासिक देन है!
कोयला उद्योग प्रभारी ने कहा कि माइंस विस्तारीकरण की समस्या से कोयला मंत्री को अवगत कराया जाएगा, ताकि सकारात्मक पहल हो सके। कोयला कामगारों का एक करोड़ और ठेका कामगारों का 40 लाख का ग्रुप इंश्योरेंस, सीएमपीएफ में हुए 720 करोड़ के घोटाला की सीबीआई जांच की मांग भारतीय मजदूर संघ की पहल रही।
के.लक्ष्मा रेड्डी ने कहा कि प्रबंधन मात्र उत्पादन पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। कोयला कामगारों की सामाजिक सुरक्षा को दरकिनार कर रहा है। देश में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोयला जरूरी है। हालांकि इसके लिए कामगारों की सुरक्षा से समझौता भारतीय मजदूर संघ कतई बर्दाश्त नही करेगा। खदानों में दुर्घटना घटने के बजाय बढ़ रही है। प्रबंधन को कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
श्री रेड्डी ने कहा कि स्थाई कर्मचारी एवं ठेका कामगारों के अनुपात को भी तय करना प्रबंधन सुनिश्चित करे। ठेका कामगारों को एचपीसी के तहत सुविधा, सामाजिक सुरक्षा आवास, चिकित्सा, पीएलआर बोनस आदि विषयों पर प्रबंधन को गहराई से सोचना होगा। सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, मल्टी सिटी क्वार्टर के विषयों पर सकारात्मक पहल प्रबंधन करे। भारतीय मजदूर संघ कुछ श्रम कानून समर्थन करता है। कुछ विषयों पर संशोधन करने की जरूरत है।
उक्त मौके अशोक मिश्रा, रवीन्द्र कुमार मिश्रा, अंगद उपाध्याय, शशि भूषण सिंह, उमेश सिंह, निर्गुन महतो, आशीष मूर्ति क्षेत्रीय सचिव मुख्यालय रांची अनुप सिंह, राजीव रंजन सिंह, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK