Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, कल से चलेगी आंधी, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • बारिश होने के साथ वज्रपात की भी आशंका

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। झारखंड में कल यानी 19 मार्च को बारिश होने के साथ आंधी चलेगी। वज्रपात होने की भी आशंका है। इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम बदलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 18 मार्च, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कल यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं पर हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में देखने को मिलेगा।

20 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 20 से 22 मार्च तक राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

23 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 23 मार्च को राज्‍य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में देखने को मिलेगा।

यहां वज्रपात संभव

केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 20 और 21 मार्च को उत्‍तरी भागों में कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में देखने को मिलेगा। कई जगहों पर 30 से 60 किलोमीटर की गति‍ से हवा भी चल सकती है।

केंद्र के अनुसार 23 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति‍घंटा होने की संभावना है।

यहां पड़ेंगे ओले

केंद्र के अनुसार 20 और 21 मार्च को दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में ओला पड़ने की आशंका है। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है। इसका असर लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK