झारखंड का बेटा लद्दाख में शहीद, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड
Spread the love

रांची। दुखद खबर लद्दाख से आ रही है, जहां सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें झारखंड के सिमडेगा जिले के जवान किशोर बाड़ा एवं एक अन्य जवान शहीद हो गए।

ये सड़क हादसा शनिवार को लेह जिले में हुई। सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर इनकी शहादत पर शोक प्रकट किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि लद्दाख में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से झारखंड के जवान समेत एक अन्य शहीद हो गए हैं।

उन्हें यह दुखद समाचार मिला है। मरांग बुरु शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को देश सेवा करते सड़क हादसे में सेना के दो जवान शहीद हो गए। इनकी शूरवीरों की पहचान हवलदार किशोर बाड़ा और सिपाही सूरज कुमार के रूप में की गयी है।

जानकारी के अनुसार झारखंड के सिमडेगा जिले के तुरतुरी पानी निवासी जवान किशोर बाड़ा लेह में आर्मी के 699 टाट्रा बटालियन में हवलदार के पद पर पदस्थापित थे।

20 मार्च को लेह में जवान किशोर अपने बटालियन के साथ वाहन से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बर्फ का पहाड़ उनके वाहन पर गिर गया। इसी हादसे में जवान किशोर बाड़ा शहीद हो गये।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारेसाथइसलिंकसेजुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK