झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह, उड़े अबीर-गुलाल

झारखंड
Spread the love

  • विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री, सत्ता एवं विपक्ष के विधायक हुए सम्मिलित

रांची। झारखंड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के आज की कार्यवाही खत्‍म होने के बाद झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन 11 मार्च को किया गया। इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित अन्य मंत्री और सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश की। अबीर-गुलाल लगाकर पवित्र  त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को पवित्र त्योहार होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने होली मिलन समारोह के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार निकट है। रंगों के इस त्योहार को हम सभी लोग उत्सव के रूप में मनाना शुरू कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी तथा राज्य सरकार की ओर से आपसभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं आशा एवं उम्मीद करता हूं कि इस होली त्योहार के रंग-बिरंगे रंगों की तरह आपके जीवन में भी सुख, समृद्धि और खुशहाली आए। कामना है कि आप सभी लोग स्वस्थ रहें एवं एक सुंदर वातावरण में आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ यह त्योहार मनाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK