इस तारीख से इन मोबाइल नंबर्स पर नहीं चलेगा GPay, PhonePe, Paytm

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर आई है, जो आपके के लिए बेहद जरूरी है। जी हां, ठीक पढ़ा आपने। अगर आप Google Pay, PhonePe, या Paytm जैसे UPI पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है।

1 अप्रैल 2025 से, कुछ मोबाइल नंबरों पर ये पेमेंट ऐप्स काम करना बंद कर देंगे। इसका कारण नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किये गए नये दिशानिर्देश और सुरक्षा अपडेट हैं।

जानें इसकी वजह?

1 अप्रैल से वे मोबाइल नंबर जो बैंक अकाउंट से लिंक नहीं हैं या बदले जा चुके हैं, उन पर UPI सेवाएं काम करना बंद कर देंगी।

मुख्य वजह:

पुराने या निष्क्रिय मोबाइल नंबरों को हटाना।
बैंक खाते से लिंक न होने वाले नंबरों को ब्लॉक करना।
साइबर फ्रॉड रोकने के लिए NPCI का नया नियम।
मोबाइल नंबर बदलने पर KYC अपडेट न होना।

सेवाएं जारी रखने के करें ये काम

अगर आप चाहते हैं कि Google Pay, PhonePe या Paytm बिना किसी रुकावट के चलते रहें, तो नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करें:

बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर चेक करें।
अगर नंबर बदला है तो अपने बैंक में नया नंबर अपडेट कराएं।
Google Pay, PhonePe, या Paytm में जाकर Manage Account में नंबर अपडेट करें।
KYC वेरिफिकेशन पूरा करें।
NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नये नियम पढ़ें।

नंबर अपडेट नहीं किया, तो क्या होगा?

अगर 1 अप्रैल से पहले आपने अपना बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया, तो आप UPI ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। इससे आपका Google Pay, PhonePe और Paytm अकाउंट लॉक हो सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि Google Pay, PhonePe और Paytm बिना किसी रुकावट के काम करें, तो 1 अप्रैल से पहले अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर लें। NPCI द्वारा लाये गए ये बदलाव डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए किये जा रहे हैं। अपने बैंक और UPI ऐप्स में मोबाइल नंबर अपडेट करें और बिना किसी परेशानी के डिजिटल पेमेंट का लाभ उठाएं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारेसाथइसलिंकसेजुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK