वित्‍त मंत्री राधाकृष्‍ण किशोर की बिगड़ी तबीयत, उनका काम देखेंगे सुदिव्य कुमार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ और खांसी की शिकायत हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया। उनका काम मंत्री सुदिव्य कुमार देखेंगे। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि द्वितीय (बजट) सत्रावधि में राधाकृष्ण किशोर के अस्वस्थ हो जाने के कारण उनकी अनुपस्थिति में उनसे संबंधित विधायी कार्यों के लिये नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार को प्राधिकृत किया जाता है।

श्री किशोर के पास वित्त विभाग, वाणिज्य-कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग और संसदीय कार्य विभाग है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK