इच्छाशक्ति से जीती जा सकती है हर जंग  : कृष्‍णकांत मिश्रा

झारखंड
Spread the love

  • सिविल कोर्ट परिसर के सभागार में मातृशक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सिविल कोर्ट परिसर के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार सह मातृशक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन 9 मार्च को किया। इसमें सीजेएम कृष्णकांत मिश्रा, डीएलएसए सचिव राजेश कुमार, जूडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास जया स्मिता कुजूर मुख्य रूप से उपस्थित थे। झालसा, रांची एवं पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ।

मौके पर सीजेएम कृष्णकांत मिश्रा ने कहा कि‍ जीवन को उद्देश्य देने के लिए हमेशा स्वाध्याय करते रहना चाहिए। पुस्तकें हमें जीवन में रास्ता दिखाने के साथ-साथ सफलता के मुकाम तक पहुंचाता है। मन को शांत करने के लिए सुबह-सुबह अपने पसंदीदा प्रवचन को सुनना चाहिए। मन एकाग्र करने के साथ किताबी ज्ञान को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

डीएलएसए सचिव राजेश कुमार ने भारत में बढ़ रही आत्महत्या की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकने पर बल दिया। कहा कि‍ जीवन में परेशानियां आती जाती रहती है, लेकिन विकट परिस्थितियों में ख़ुद को जो मजबूत कर लें वह हर जंग जीत सकते हैं। हमेशा याद रखना चाहिए कि बुरा वक्त एक दिन गुजर जाएगा।

डीएलएसए सचिव ने कहा कि‍ कीमती जीवन को कभी आत्महत्या करके खत्म नहीं करना चाहिए, बल्कि हर परिस्थिति से लड़ने के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। अपने मनोबल को हमेशा खुद ही बढ़ाते रहना चाहिए। न्यायिक मजिस्ट्रेट जया स्मिता कुजूर ने आवेश में आकर निर्णय न लेने की अपील की।

न्याय सदन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी एवं अधिवक्ता के द्वारा गीत- संगीत प्रस्तुत किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित मातृशक्ति को उपहार व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व महिला प्रतिभागियों ने नारी सशक्तिकरण के गीत प्रस्तुत किए। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी। डीएलएसए सचिव ने तमाम उपस्थित कर्मियों, पीएलवी को गुलाल लगाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली की शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *