गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड की ग्राम पंचायत पोबी प्रज्ञा केंद्र परिसर में संगठन जन जन की आवाज और सुकन्या राहत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता सुधीर कुमार द्विवेदी, संचालन योगेश कुमार पाण्डेय ने किया।
बैठक में 26 मार्च को प्राचीन पंचमन्दिर परिसर में सादगी और पारंपरिक तरीके से होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। इससे पहले 25 मार्च को कबड्डी प्रतियोगिता होगी1 26 मार्च को होली गायन पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ होली मिलन होगा।
सुकन्या राहत फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, मुखिया नकुल कुमार पासवान, मारुतिनंदन पाण्डेय, योगेश कुमार पाण्डेय, विकास यादव, गोपालकृष्ण पाण्डेय, प्रवेश भट्ट, नितेश कुमार सिन्हा, प्रभात चंद्र डब्ल्यू, विवेकानन्द प्रसाद धीरज ने कहा कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ सभ्यता संस्कृति भारत की है। विभिन्न पर्व, त्यौहारों में जैव विविधता संरक्षण व संवर्द्धन संरक्षित है। पर्व, त्यौहार के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन से भाईचारा, प्रेम, विश्वास, स्नेह का संचार होता है। समारोह में सभी ग्रामीणों का सहयोग रहेगा।
होली मिलन समारोह के आयोजन के लिए समिति बनाई गई। इसमें सुधीर कुमार द्विवेदी, मुखिया नकुल कुमार पासवान संरक्षक, योगेश कुमार पाण्डेय संयोजक, गोपालकृष्ण पाण्डेय सह संयोजक, विजय किशोर पाण्डेय कोषाध्यक्ष, मारुतिनंदन शास्त्री सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, नितेश कुमार सिन्हा राजा मंच टेन्ट प्रभारी, प्रभात चंद्र डब्ल्यू स्वागत प्रभारी, सुबोध कुमार साव सह प्रभारी, विकास कुमार यादव, राजेंद्र राम कबड्डी प्रतियोगिता प्रभारी, दिलीप कुमार राम, पिंटू साव, शिवशंकर पाण्डेय, श्रीराम पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय भोजन प्रभारी बनाये गए। बैठक में रीतलाल दास, रामजी साव, आशुतोष पाण्डेय, राजा कुमार राम, किशुन दास, मोहन यादव, मनीष कुमार राम, धीरज सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।