मोहन कच्छप बनाने गए RSS झारखंड के सह प्रांत कार्यवाह

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की हाल ही में हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक में झारखंड सहित देश भर के कई प्रांतों के पदधारियों के दायित्वों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। बैठक के अंतिम दिन विभिन्न प्रांतों में सह प्रांत प्रचारक के नए पदों पर नियुक्तियां की गईं। झारखंड के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह को अब वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनके स्थान पर प्रांत सेवा प्रमुख मोहन कच्छप को झारखंड के नए सह प्रांत कार्यवाह के रूप में नियुक्त किया गया है।

नोएडा के विभाग प्रचारक प्रवीर को उत्तर बिहार का सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है। आगरा के विभाग प्रचारक आनंद को मेरठ का सह प्रांत प्रचारक नियुक्त किया गया है। मुकेश को जम्मू का प्रांत प्रचारक बनाया गया है। विनोद को ब्रज प्रांत का सह प्रांत प्रचारक नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र को सह प्रांत प्रचारक मध्यभारत, श्रवण सैनी को सह प्रांत प्रचारक महाकौशल, अशोक पोरवाल को दिल्ली कार्यालय प्रमुख एवं मोहित अग्रवाल को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का सहयोगी बनाया गया है।

इसके साथ ही विजय दीक्षित सह प्रांत कार्यवाह, मध्यभारत, केतनभाई सह प्रांत प्रचारक, मालवा, सुनील सह प्रांत प्रचारक, काशी प्रांत, मनोज क्षेत्र संपर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश, परमेश्वर क्षेत्र सह संयोजक धर्म जाग्रण व सुरेश त्रिवेदी क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। जम्मू के प्रांत प्रचारक रुपेश अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए है। यह बदलाव आरएसएस के संगठन में एक महत्वपूर्ण फेरबदल को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य विभिन्न प्रांतों में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK