झारखंड की ओर बढ़ रहा डीप डिप्रेशन, कल चलेगी आंधी, यहां होगी भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। बादलों का समूह वर्तमान में उत्तरी बंगाल में स्थित है। यह बंगाल और उत्तर ओडिशा होता हुआ झारखंड की तरफ बढ़ेगा। इसके बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ होता हुआ कमजोर हो जाएगा। बादलों का समूह झारखंड की तरफ बढ़ रहा है। कल यानी 20 अगस्‍त की सुबह 5.30 बजे अति‍ निम्‍न दबाव के रूप में झारखंड में पहुंचेगा। यह जानकारी 19 अगस्‍त को रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी।

इसके कारण 20 अगस्‍त को पलामू, गढ़वा, चमरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह आदि जिलों में कहीं-कहीं 45 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। राज्‍य के अन्‍य हिस्‍सों में हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने की उम्‍मीद है।

मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है।