मुंबई। बड़ी खबर मुंबई से आई है, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में CBI ने मुंबई कोर्ट में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था।
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके पिता के. के सिंह ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
इसके बाद सीबीआई ने अगस्त 2020 में जांच शुरू की थी। चार साल की लंबी जांच के बाद अब सीबीआई ने केस को बंद करने की सिफारिश की है।
बता दें कि, सुशांत के परिवार को अब मुंबई कोर्ट में प्रोटेस्ट पेटिशन दाखिल करने का अधिकार है। यदि वे सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि, अब तक परिवार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारेसाथइसलिंकसेजुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK