
रांची। निर्मल महतो चौक स्थित बिरसा मुंडा फ़न पार्क में बिरसा मुंडा फन पार्क, नटराज योग संस्थान एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वाधान में ‘योग एवं कला संस्कृति कार्यक्रम’ का आयोजन 24 मार्च को किया गया। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए नटराज योग संस्थान के योगासन खिलाड़ियों ने योग नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।
सभी दर्शकों ने योग नृत्य का आनंद लिया। बच्चों ने आर्टिस्टिक योगासन, रिथिमिक योगासन योगासन में अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक संगीत में नृत्य के साथ कठिन से कठिन योगासन करके सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। योगासन ग्रुप ने विभिन शास्त्रीय संगीत के साथ नृत्य के माध्यम से महाभारत, शिव तांडव, गणेश वंदना योगासन का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।
जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर सराहना करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। रिलेशंस के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम हमेशा मनोरंजन के लिए आयोजित किया जाता है। इसके तहत भारतीय संस्कृति, लोगगीत, गीत, संगीत सहित कई कार्यक्रम जेल पार्क में आयोजित किये जाते हैं।
योग एवं कला संस्कृति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नटराज योग संस्थान के संचालक आर्य प्रहलाद भगत एवं सह संचालिका सुषमा कुमारी तिग्गा में सहयोग दिया। इसके लिए बिरसा मुंडा फ़न पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा और आशुतोष द्विवेदी ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नटराज योग संस्थान के रितेश कुमार, विजय कुमार, प्रिंस कुमार, मोहित कुमार, माही कुमारी, अंजलि कुमारी,कशक कच्छप सहित जेल पार्क के कुंदन सोनी, अभिषेक कुमार, मुन्ना सहित कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK