Jharkhand Weather

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, झारखंड में ये होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात के संकेत
  • 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी हवा

रांची। बंगाल की खाड़ी में 7 अगस्‍त से लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में पड़ेगा। कई जगह पर तेज हवा चलने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। राज्‍य के कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है।

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 6 अगस्‍त को जारी बुलेटिन में दी है।

12 अगस्‍त तक ये स्थिति

मौसम केंद्र के मुताबिक 7 और 8 अगस्‍त को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी।

9 और 10 अगस्‍त को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

11 और 12 अगस्‍त को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश

8 अगस्‍त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

9 अगस्‍त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, गुमला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

10 अगस्‍त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, गुमला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

इस दिन आंधी-वज्रपात

9 अगस्‍त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं बादल गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

10 अगस्‍त को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं बादल गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।