चाईबासा में IED ब्लास्ट में 3 जवान घायल, किया गया एयरलिफ्ट

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगल में नक्सलियों की ओर से लगाया गया IED बुधवार को ब्लास्ट कर गया है। इस ब्लास्ट में 3 जवानों के घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक IED ब्लास्ट की यह घटना झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के बालिबा और बाबुडेरा जंगल में हुई है।

​​​​​जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ का 197 बटालियन सर्चिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में विस्फोट हो गया। इसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है। जहां घटना घटी है, वह क्षेत्र नक्सल प्रभावित माना जाता है। मौके पर सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों द्वारा पूर्व में IED और रास्ते में गड्ढा करके लोहे के तीर लगाये गये थे। इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 197 बीएन के एसी जीजे साई, एचसीआरओ वीटी राव एवं सीटी/ जीडी धर्मेंद्र कुमार जख्मी हो गये। उक्त जख्मी पदाधिकारी / कर्मी की स्थिति स्थिर है।

पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय एवं सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के बाद उक्त जख्मी पदाधिकारी/कर्मी को उच्चत्तर इलाज के लिए रांची भेजा गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK