दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर निकाला विजय जुलूस

झारखंड राजनीति
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। यह काली मंदिर से रंका मोड़ तक ढोल नगाड़ो के साथ निकला। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो मौजूद थे।

श्री महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है। बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाएं भाजपा ने चला रखी है। योजनाओं से हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार दिल्लीवासियों ने बनाने का काम किया है। दिल्लीवासि‍यों को इसका लाभ मिलेगा।

जुलूस में भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, गढ़वा पूर्वी ज़िला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे, मनीष गुप्ता, रविंदर जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय, रितेश चौबे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चन्द्रवंशी, गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी, शिवनारायण चंद्रा, ब्रजेश धर दुबे, लखन गुप्ता, टीनकू गुप्ता, धनंजय गोंड, विकास तिवारी, रितेश चौबे, विशाल गुप्ता, लखन गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सोनी, सुरेश अग्रवाल, मनोज महतो, बबलू कुशवाहा, राजू कुमार, विनय चंद्रवंशी सहित अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता, समर्थक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK