शिक्षकों और छात्रों को जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान सह आठवीं प्री बोर्ड छात्र मेधा सम्मान समारोह का आयोजन नामकुम प्रखंड मुख्यालय हॉल में 8 फरवरी को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने तीन शिक्षकों अशोक कुमार, देशराज मिश्रा व अंबिका स्वासी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही तीन छात्रों अनुप्रिया कुमारी, बसंत कुमार साहू व वैष्णवी प्रिया को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समारोह की प्रखंड के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार चौबे ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, नामकुम श्रीमती कल्पना तांती उपस्थित थीं। मौके पर अतिथियों ने कहा कि सम्मान के असली हकदार शिक्षक है, क्योंकि धरातल में छात्रों को गढ़ने सवारने और उसके नवनिर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक प्लेटफार्म पर छात्रों और शिक्षकों को यह अवसर प्रदान किया जाता रहेगा, ताकि उनमें कंपटीशन की भावना उत्पन्न हो।

बादल राज ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में छात्र बेझिझक पढ़ सके,  बोल सके इसके लिए ईमानदार प्रयास होनी चाहिए। स्पीक रांची पर बोलते हुए नोडल  शिक्षक राजेश कुमार ने इसकी उपयोगिता पर विस्तार से अपनी बात कही।

कार्यक्रम में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद,  रांची के डीडीओ प्रेम प्रकाश, अशोक कुमार, पशुपति महतो,  आनंद लाल, अनिल गुप्ता,  मोहम्मद हसन, वेद प्रकाश ओझा, पोखराज प्रसाद उपस्थित थे।

सम्मान समारोह को सफल बनाने में अजय ज्ञानी, भारत भूषण, भूदेव, राजेश, अरविन्द कुमार, बद्री विशाल, अंतेश कुमार,  सुरेंद्र कुमार, बिजय कुमार, जुली कुमारी और मंजू रानी ने मुख्य भूमिका निभायी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK