निजी खर्च से मीटिंग हॉल बनवाएंगे समाजसेवी, आधारशिला रखी

झारखंड सरोकार
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के केतार प्रखंड के मेरौनी गांव के पंडा नदी किनारे हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय रामचरितमानस यज्ञ में समाजसेवी पंकज सिंह ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। समाजसेवी ने अपने निजी खर्च लगभग 4 लाख रुपये की लागत से यज्ञ परिसर में मीटिंग हॉल निर्माण की आधारशिला रखी।

पंकज सिंह ने कहा कि यज्ञ परिसर में मीटिंग हॉल नहीं रहने के कारण कमेटी के लोगों और ग्रामीणों को परेशानी होती थी। ग्रामीणों द्वारा मीटिंग हॉल निर्माण करने की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर मीटिंग हॉल बनकर तैयार हो जाएगा।

समाजसेवी ने कहा कि वह धार्मिक कार्यों और गरीब असहाय लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार हैं। इस अवसर पर आलोक तिवारी, विवेक तिवारी, उमाकांत तिवारी, मिथिलेश तिवारी, दीनबंधु तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK