NTPC : चट्टी बरियातु ने महिलाओं के लिए शुरू किया सिलाई प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

  • परियोजना प्रभावितों को दिए गए सौर दीपक

हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने मंगलवार को पेटो दुर्गा मंडप में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें परियोजना से प्रभावित गांवों की 30 महिलाओं के लिए तीन महीने का सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्कृत महिला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा गुप्ता थीं। उन्‍होंने कहा कि यह पहल महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रशिक्षण से वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। अपने परिवारों की स्थिति में सुधार ला सकेंगी।

सिलाई मशीन प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, रोजगार के अवसर प्राप्त करने, परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने और समाज में समानता व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

परियोजना के पगार पीट कार्यालय में 88 सौर दीपकों का भी वितरण किया गया। इसे खदान परियोजना से प्रभावित होकर नए स्थानों पर पुनर्वासि‍त गांववासी और परिवारों को दिए गए। परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने दीपक वितरण के बाद कहा कि हमारे लिए यह आवश्यक है कि पुनर्वासित परिवारों की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्हें बेहतर जीवनशैली मिले। यह सौर दीपक उनके जीवन को रोशन करने के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखेंगे।

ये कार्यक्रम परियोजना के कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) प्रयासों का हिस्सा था, जो स्थानीय समुदाय के विकास और भलाई में योगदान देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *