जेसीआई रांची ने मच्छरदानी और भोजन का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने इटकी, मांडर के पास स्थित गांव तत्कुंडो कुम्भा टोली में जरूरतमंदों के बीच मच्छरदानी और भोजन का वितरण किया। कम्युनिटी प्रोजेक्ट ‘प्रयास’ के तहत यह कार्यक्रम किया गया।

बढ़ते मच्छर और डेंगू की समस्या को देखते हुए जेसीआई रांची ने गांव वालों की मदद की। बच्चों में टॉफी का वितरण किया। सभी को भोजन कराया। इस कार्यक्रम में गांव के बच्चों में लोक नृत्य प्रस्तुत कर सब का स्वागत किया, जो सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।

जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन और उनकी टीम की इस सराहनीय पहल ने कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर दामोदर अग्रवाल, निखिल अग्रवाल,  सौरभ टांटिया, शुभम साबू, केशव बजाज, साहित्य पवन, केतुल पटेल, विभोर चौधरी, विशेष वशिष्ठ एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मोहित बागला और आयुष अग्रवाल ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *