रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
ट्रेनें रद्द रहेंगी
- ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा – बरकाकाना – आद्रा मेमू पैसेंजर यात्रा प्रारंभ 6 से 8 अक्टूबर, 2024 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 03598/03597 आसनसोल – रांची – आसनसोल मेमू पैसेंजर यात्रा प्रारंभ 7 और 8 अक्टूबर, 2024 को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया – टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 7 8 अक्टूबर, 2024 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / प्रारम्भ
- ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस का यात्रा प्रारम्भ 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2024 तक आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा – हटिया – आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
- ट्रेन संख्या 18085/18086 खड़गपुर – रांची – खड़गपुर एक्सप्रेस का यात्रा प्रारम्भ 7 अक्टूबर और 8 अक्टूबर, 2024 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा – रांची – आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
परिवर्तित मार्ग से चलेगी
ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 5 अक्टूबर एवं 6 अक्टूबर, 2024 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला – मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल – गुंडा बिहार – मुरी होकर चलेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj