टनल में फंसे झारखंडी श्रमिकों की कुशलता की ली जा रही जानकारी

झारखंड
Spread the love

  • चार श्रमिकों की पारिवारिक जानकारी श्रम अधीक्षक और गुमला जिला प्रशासन ने सत्यापित की

रांची। तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल हादसे में झारखण्ड सहित अन्य राज्यों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की सूचना 22 फरवरी 2025 को मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तेलंगाना सरकार से संपर्क किया है।

टनल में गुमला के अलावा उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के श्रमिक फंसे हुए हैं। फिलहाल, एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है। नियंत्रण कक्ष ने एएलओ नागरकुरनूल से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम टनल में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन अभी तक श्रमिकों से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। टनल के अंदर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुमला के बधिमा (पालकोट),  कुम्बा टोली (घाघरा), खटंगा-कोबी टोली (रायडीह), और करुंदी (गुमला प्रखंड) निवासी श्रमिकों की पारिवारिक जानकारी श्रम अधीक्षक और जिला प्रशासन ने रविवार को सत्यापित की। सत्यापन के दौरान परिजनों ने बताया कि सभी श्रमिक 3-4 वर्षों से तेलंगाना में कार्यरत थे।

परिजनों ने बताया कि वे अपनी स्वेच्छा से वहां गए थे। वे वर्ष में एक बार अपने गांव आते-जाते रहते थे। हादसे की खबर से परिजन अत्यंत चिंतित हैं। अपने प्रियजनों की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। गुमला उपायुक्त द्वारा लगातार स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK