- Horoscope Today : 19 फरवरी, 2025
मेष
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा।
वृष
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मिथुन
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
सिंह
भावुकता पर नियंत्रण रखें। मन अशांत होगा। सूर्य को जल दें। मन को नियंत्रण रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर भावुक न हों।
कन्या
उदर विकार या त्वचा का रोग की संभावना है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
तुला
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
वृश्चिक
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी।
धनु
भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर
शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति उत्साहवर्धक होगी।
कुंभ
बुद्धि बल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। समय को नष्ट न करें। व्यावसायिक दिशा में ही अधिक से अधिक समय दें। सफलता मिलेगी।
मीन
व्यर्थ के तनाव स्वयं को कमजोर कर रहे हैं। उनसे मुक्त रहने के लिए अपने आराध्य या धर्म के उपदेशों को सुनें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)