CISF में निकली वैकेंसी, सैलरी 92 हजार महीना, योग्‍यता 12वीं पास

नई दिल्ली देश रोजगार
Spread the love

  • पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्‍ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हेड कांस्टेबल और सहायक उप निरीक्षक की नियुक्ति हो रही है। आवेदकों की योग्‍यता 12वीं पास है। सैलरी करीब 92 हजार रुपये महीना है।

इस पद के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। हेड कांस्‍टेबल के लिए 418 और सहायक उप निरीक्षक के लिए 122 पदों पर बहाली हो रही है। आवेदन करने की प्रक्रिया 26 सितंबर, 2022 से ऑनलाइन शुरू हो रही है। अंतिम तारीख 25 अक्टूबर, 2022 है।

आवेदकों का शारीरिक मानक परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पहले होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (सहायक उप निरीक्षक (आशुलिपिक) के लिए डिक्टेशन और ट्रांसक्रिप्शन और हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के लिए टाइपिंग टेस्ट और मेडिकल टेस्ट होगा।

हेड कांस्टेबल का वेतन 25,500 से 81,100 रुपये महीना तक है। सहायक  उप निरीक्षक का वेतन 29,200 से 92,300 रुपये महीना तक है। इन पदों के लिए योग्‍यता 12वीं पास है।

आवेदक की उम्र 18 से 25 साल होनी चाहिए। आवेदन शुल्‍क मात्र 100 रुपये है।