रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन 26 फरवरी को रांची के एचबी रोड स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी से मुलाकात की। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑर्किड अस्पताल के चिकित्सकों से वहां इलाजरत राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी के चिकित्सा और स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी ली।
मालूम हो कि राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी एवं उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर वापस रांची लौट रहे थे। बुधवार के अहले सुबह लातेहार जिला स्थित होटवाग गांव के समीप पहुंचते ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में डॉ महुआ माजी एवं उनके परिजन घायल हो गए थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK