रांची। बीआईटी, मेसरा की 37वीं वार्षिक एथलेटिक मीट के अंतिम दिन की शुरुआत 2 फरवरी, 2025 प्रातः 9:30 बजे अत्यंत उत्साह के साथ संस्थान के खेल परिसर में हुई। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में ओवरऑल विजेता पुरुषों में हॉस्टल 6 रहा। महिलाओं में के22 की छात्राओं ने परचम लहरा। व्यक्तिगत विजेता अरविंद भगत, आदित्य राज, सोनल कुमारी और दीपिका खालखो रहे।
इस अवसर पर छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए संस्थान के कुलपति इन्द्रनील मन्ना, मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील की एथलेटिक कोच सरोज लकड़ा एवं छात्र मामलों के डीन डॉ. भास्कर कर्ण के साथ संस्थान के खेल सचिव डॉ. महेंद्र कुमार एवं विभिन्न संकाय सदस्य और सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयोजन की शुरुआत पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद महिलाओं की लम्बी कूद की प्रतियोगिता हुई जिसने दर्शकों को प्रफुल्लित किया। जिसमें श्रेया प्रथम स्थान, सोनम कुमारी दूसरे स्थान पर रही और दीपीका खलको ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके पश्चात पुरुषों और महिलाओं की ट्रिपल जम्प प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया और अर्विन्द भगत प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का अगला आयोजन पुरुषों व महिलाओं की 400 मी. धावन प्रतियोगिता हुई जिसने दर्शकों में उत्साह का भर दिया। इस प्रतियोगिता में कुणाल ने पुरुष और सुलेखा ने महिला श्रेणी में प्रथम स्थान , सोनम और दीपिका ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुषों में संतोश और राहुल ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अगला आयोजन दोनों वर्गों की 200 मी. दौड़ प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता के विजेता अरविन्द भगत रहे , उसके बाद आदित्य राज ने दूसरा स्थान और आयुष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं महिलाओं में सोनम कुमारी विजय रही व प्रियंका एवं अर्पणा ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके पश्चात पुरुष वर्ग की 400 मी. बाधा दौड़ के साथ आयोजन आगे बढ़ा। जिसके विजेता कुनाल रहे। रजीव ने दूसरा और दक्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दोनों वर्गों की ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें संस्थान की छात्रा श्रेया ने 1987-88 एथलेटिक मीट के रेशमी तिवारी के 37 वर्ष पुराने 1.25 मी. के कीर्तिमान को 1.31 मी. की कूद के साथ तोड़ा।
पुरुषों और महिलाओं की 100 मी. दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें पुरुष वर्ग में अर्विन्द भगत ने पहला, आदित्य ने दूसरा और ज्योतिरादित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया और महिला वर्ग में सुलेखा कुमारी ने प्रथम स्थान, सोनम दूसरे स्थान पर रही और नीलम प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रस्साकशी प्रतियोगिता में हॉस्टल 4 ने हॉस्टल 6 को परास्त करके पहला स्थान प्राप्त किया। महिला श्रेणी में के22 की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रिले रेस में 4*400 मी. में पुरुषों में होस्टल 6की टीम विजयी रहा । वहीं 4*100 मी. में पुरुषों में होस्टल 6 विजयी रहा व महिलाओं में के 22 टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8