251 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए भिक्षाटन अभियान शुरू

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के तत्वावधान में 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह को लेकर भिक्षाटन अभियान की शुरुआत की गई। सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली के नेतृत्व में यह अभियान शनिवार को विभिन्न पंचायतों में चलाया गया। वहां लोगों से विवाह आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग मांगा गया।

इस दौरान ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग प्रदान किया। सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि 251 कन्याओं का विवाह केवल एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि विवाह कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

श्री माली ने बताया कि यदि किसी गांव में ऐसी कन्याएं हैं जिनका विवाह आर्थिक कारणों से रुका हुआ है, तो वे सोसाइटी के कार्यालय में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। संस्था उन्हें सामूहिक विवाह के दौरान मिलने वाले लाभ प्रदान करेगी।

श्री माली ने कहा कि यह संगठन दहेज प्रथा, बाल विवाह और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान संस्था की कोषाध्यक्ष ऊषा कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8