
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्ता पलट चुकी है। आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में हार मिली है। सत्ता परिवर्तन होते ही आप विधायक अमानतुल्ला खान की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
दिल्ली के आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान फरार हैं। दिल्ली पुलिस उसे पकड़ने के लिए कई छापेमारी कर रही है। उन पर शावेज़ खान को गिरफ्तार करने से दिल्ली पुलिस को रोकने के लिए मामला दर्ज किया गया है।
शावेज़ खान और उसके सहयोगियों पर तीन लोगों पर हमला करने का आरोप था, जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने कहा कि कल सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम एक अपराधी को पकड़ने के लिए पहुंची। इसी दौरान आप नेता अमानतुल्लाह खान अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। अपराधी शावेज खान को भागने में मदद की।
डीसीपी ने कहा कि हमने अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हम अमानतुल्लाह खान से संपर्क नहीं कर पाए हैं और ना ही वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। अभी हमारी जांच जारी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK