तीसरी बार कसौधन समाज के अध्‍यक्ष बने उमेश कश्यप

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। कसौधन समाज की आमसभा में उमेश कश्‍यप को अध्‍यक्ष चुना गया। आम सभा डॉ भोला कश्यप के आवास पर रविवार को हुई। इसमें समाज का कार्यकाल पूर्ण होने पर चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। गोपाल कश्यप, संतोष कश्यप और सुरेंद्र कश्यप को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया। इनकी देख रेख में चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई।

उमेश कश्यप को पुन: अध्यक्ष सर्वसम्मति से अध्‍यक्ष चुना गया। तीसरी बार उमेश कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कश्यप और संतोष कश्यप, सचिव दिनेश कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, मंत्री मनीष कश्यप और ईश्वर प्रसाद कश्यप, संगठन मंत्री रवींद्र कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुए।

उमेश कश्यप ने कहा कि समाज ने जिस उम्मीद से मुझे तीसरी बार अध्यक्ष चुना है, मैं उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। समाज के कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आने वाले 26 जनवरी को डॉ भोला कश्यप द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। आगामी 16 मार्च को समाज का सम्मेलन होगा।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश कश्यप, संगठन मंत्री अमित कश्यप, संगक्षक पृथ्वी नाथ कश्यप, लखन कश्यप, रघुवीर कश्यप, बबलू कश्यप, हरिओम कश्यप, विजय कश्यप, गोपाल कश्यप, कन्हैया कश्यप, रामप्रवेश कश्यप, रविंद्र कश्यप, राजकुमार कश्यप, अच्छेबर कश्यप, युवा टीम से मोनू कश्यप, अविषेक कश्यप, सूरज कश्यप, सत्यम कुमार सहित अन्‍य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8