राज्‍य सरकार से 2004 से पुरानी पेंशन लागू करने की मांग

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। जिला शिक्षक कर्मचारी पदाधिकारी संयुक्त संघर्ष संचालन समन्वय समिति के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसके बाद उपायुक्त को 25 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें वर्ष 2004 से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी सरकार से की गई है।

इस अवसर पर संयोजक सह पूर्व राज्याध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कहा कि यह सही है कि अभी कोरोना काल चल रहा है। केंद्रीय सरकार झारखंड के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है। केंद्र सरकार झारखंड की हकमारी कर रही है। इसके बाद भी झारखंड के भाजपा के सांसद मौनी बाबा बने हुए हैं। राज्‍य की जनता के खिलाफ खड़ा हो केंद्र सरकार के बारे में एक शब्द भी बोलने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं।

झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सुमन ने तमाम अस्थाई कर्मियों को नियमित करने की मांग सरकार से की। खासकर नगर पार्षद सफाईकर्मियों की  लंबित मांगों के समाधान की अपील की।

शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मुमताज अहमद ने कहा कि आज पारा शिक्षक, अनुबंध कर्मी, सहायक पुलिस, मनरेगा कर्मी, नगर निगम कर्मी, सफाई कर्मी, घरेलू कामगार, आंगनबाड़ी मास्टर रोल और मिड डे मील कर्मियों के साथ इंसाफ करने की जरूरत है।

सभा को कर्मचारी संघ के जफर आलम, देवेंद्र लाल दास, गुड्डू अंसारी, हाजी शेरशाह, सुधीर उराव आदि ने भी संबोधित किया l मौके पर महासंघ के पदाधिकारी के अलावा सफाई मीरा देवी दुर्गा, सरिता देवी, सुमंती उरांव, मनिया देवी, कांति देवी, रीना देवी, सुरेंदर उरांव, रामजी उरांव, सुनीता भगत समेत अन्‍य कर्मी उपस्थित थे।