आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। सेवा भारती ने चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सह सचिव संजय चौधरी एवं अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किया। सभी ने भारत माता की जय आदि का जयकारा लगाते हुए नमन किए।
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, ऑक्सीजन लेवल आदि की नि:शुल्क जांच की गई। अन्य प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलॉजी के माध्यम से आधे ख़र्च में कराई गई।
जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि जीव सेवा ही नारायण सेवा है। लगातार यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में अब तक 6500 से भी ज्यादा लोग लाभान्वित हो चुके हैं। अपने स्वास्थ का चेकअप कराते रहने से समय पर कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। चेकअप कराने में संकोच नहीं करें।
डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि बहुत से लोगों को अपनी बीमारियों की जानकारी नहीं रहती है। लोग बिना चेकअप कराएं अपने मन से या मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा लेते हैं, जो कि आगे जाकर काफी नुकसान दे सकता है। बीमारी होने पर डॉक्टर से परामर्श एवं चेकअप कराकर ही दवा लें।
उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सह सचिव संजय चौधरी व अनामिका भारती ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना और परिजनों के स्वास्थ्य चेकअप करा कर बीमारी की जानकारी प्राप्त कर इलाज करा रहे हैं। यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटे के लिए लगाया जाता है। पैथोलॉजी के राजीव यादव भी सेवा में समय दे रहे हैं।
शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, अवधेश मित्तल, संजय चौधरी, अनामिका भारती, राजीव यादव, सत्यम सर्राफ, उषा देवी, अंजलि सर्राफ, भुनेश्वर सिंह, शकुंतला देवी, पध्दमलोचन लाल अग्रवाल, लक्ष्मीकांत प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, तपेश्वर अग्रवाल, रामदेव भारती, रामचंद्र गिरी, मीना देवी, रमेश सिंघल, वीरेंद्र साहू, सुबोध महतो, रमेश महतो, शशि प्रकाश तिवारी, डोमन चंद्र कर्मकार, रुपेश चौधरी, सचित सिंह, अजय कुमार, गुंजन देवी, रमेश शर्मा, पीयूष कुमार, सोनी देवी, प्रदीप खत्री, अनीता देवी, बीना देवी, रमेश प्रसाद, शांति देवी, प्रभु दयाल साहू, अशोक साहू, विकास कुमार, सुरेंद्र साहू, महेश कास्यंकार, किशोर अग्रवाल, उदय कसेरा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8