शिबू सोरेन ने मिथिला पंचांग का किया लोकार्पण

झारखंड
Spread the love

रांची। मिथिलांचलवासियों की समाजिक-सांस्कृतिक संस्था ’मचान​ उत्कर्ष फ़ाउंडेशन’ द्वारा प्रकाशित मिथिला पंचांग-2025 का लोकार्पण ​राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने किया। ​उन्होंने राज्य में प्रवास कर रहे मिथिलांचवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं संप्रेषित की।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष भारतेन्दु झा ने दिशोम गुरु का अभिनंदन मिथिला के पारम्परिक पाग एवं दोपटा से किया।​​​​ साथ ही, उन्हें मिथिला पेंटिंग भी प्रदान की। इस अवसर पर ब्रजकुमार झा एवं नर्मदेश्वर झा भी उपस्थित थे।

भारतेंदु झा ने उन्हें बताया कि मचान ‘सर्वभाषा उन्नयन” की भावना से कार्य   करने वाली संस्था है, जो भाषाओं के संवर्धन एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनके स्वस्थ एवं दीर्घ आयु की मंगलकामना करता है।

इस ​वर्ष पंचाग में ​मैथिली कवि विद्यापति​, मिथिला ​स्वर कोकिला पद्मभूषण सम्मानित स्व.​ शारदा सिन्हा, ​​पूर्व सांसद स्व प्रभात झा, देवघर बाबा धाम के पूर्व ट्रस्टी एवं राजनीतिज्ञ स्व.​ कृष्णानन्द  झा, शिक्षा प्रशाशक स्व. ​पशुपति झा एवं ​समाजसेवी स्व. तारकान्त ठाकुर का​ छाया चित्र प्रकाशित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई है।

पंचांग में वर्ष भर के व्रत, त्योहार एवं महापुरुषों की जयंती की जानकारी दी गयी है। मिथिलांचलवासी इस पंचाग से विवाह, द्विरागमन, मुण्डन, उपनयन, गृहारम्भ, गृहप्रवेश, एकादशीव्रतोद्यापन, भदवा (पंचक) इत्यादि की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8