झारखंड राय यूनिवर्सिटी में लिगल सर्विसेज क्लिनिक का उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

रांची। नामकुम स्थित झारखंड राय यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ लीगल स्टडीज में लिगल सर्विसेज क्लिनिक का उद्घाटन 3 दिसंबर को किया गया। इस अवसर पर अमित शेखर (एजेसी-15), निर्मल कुमार भारती (अवर सचिव, झालसा) कमलेश बेहरा (डालसा सचिव) एवं पीएलवी विक्की चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

अमित शेखर ने कहा कि देश भर में विधिक सेवा क्लीनिकों की स्थापना करना, ताकि देश के विधि छात्रों को कानून के तहत अपने अधिकारों और उपायों के बारे में अनभिज्ञ जनता की समस्याओं से परिचित कराया जा सके। गरीबी और असमानता की पृष्ठभूमि में संविधान में निहित ‘सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक’ न्याय के आदर्शों को प्राप्त कराया जा सकें। जागरुकता शिविरों, सेमिनारों, वाद-विवाद, कानूनी परामर्श, पोस्टर निर्माण और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से छात्रों और आम लोगों के बीच कानूनी जागरूकता फैलाना ही उद्देश्य हैं।

श्री शेखर ने आगे लीगल सर्विसेज क्लिनिक के बारे में कहा कि प्रत्येक विधिक सेवा क्लिनिक छात्रों के लिए एक कार्य केंद्र होगा, जहां फाइनल ईयर के विद्यार्थी फैकल्टी मेंबर के देख रेख में प्राथमिक विधिक सेवाएं प्रदान करेंगे। ये फर्स्ट प्वाइंट ऑफ कॉन्टेक्ट के रूप में काम करेगा

धन्यवाद डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने किया। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा क्लिनिक में लोगों के अनुकूल वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX