प्राथमिक विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, शिव फिर बनें अध्‍यक्ष

झारखंड शिक्षा
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सबुआं गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। पर्वेक्षक के रूप में सीआरपी सत्येन्द्रनाथ तिवारी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसांग के शिक्षक अभय कुमार दुबे उपस्थित थे।

उक्त विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सर्वसम्मति से शिव कुमार चौबे उर्फ बब्लू चौबे को अध्यक्ष, बबिता देवी को उपाध्यक्ष और सबिता देवी को संयोजिका नियुक्त किया गया। मुकेश कुमार, विनोद प्रजापति, पप्पू सिंह, वकील ठाकुर, देवकुमार तातो सहित अन्य को सदस्य नियुक्त किया गया।

खास बात यह है कि शिव कुमार चौबे उर्फ बब्लू चौबे को दूसरी बार भी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक नवीन कुमार दुबे, अमरेश चंद्र सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।