रांची। ओडिशा के राज्यपाल रहे और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिशोम गुरु से मुलाकात की।
उन्होंने शिबू सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन से आशीर्वाद भी लिया। शिबू सोरेन के आवास में दोनों बड़ी आत्मीयता से मिले। कुर्सी पर बैठकर बातचीत भी की। इस दौरान दोनों बेहद प्रसन्न नजर आए।
रघुवर दास ने खुद सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। उन्होंने हेमंत सोरेन और रूपी सोरेन के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में रघुवर दास शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह गुरुजी के सरकारी आवास में धूप में कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहे हैं।
रघुवर दास ने जो 4 तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें से 2 गुरुजी के साथ और 2 रूपी सोरेन के साथ हैं। रूपी सोरेन के साथ पहली तस्वीर में वह गुलदस्ता के साथ दिख रहे हैं। रघुवर दास ने रूपी सोरेन को यह गुलस्ता भेंट किया। एक और तस्वीर में रूपी सोरेन दोनों हाथों से रघुवर दास को आशीर्वाद दे रहीं हैं।
रघुवर दास ने अपने पोस्ट में शिबू सोरेन को आदरणीय बाबा कहकर संबोधित किया है, उन्होंने लिखा है, ‘दिशोम गुरु, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बाबा श्री शिबू सोरेन जी से आज मिलकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही चाची श्रीमती रूपी सोरेन जी से आशीर्वाद लिया।’
इसके आगे रघुवर दास ने लिखा, ‘बाबा बैद्यनाथ से दोनों की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की। दोनों की जोड़ी शिव-पार्वती की तरह अखंड बनी रहे।’ बताते चलें कि, रघुवर दास वर्ष 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। बाद में वह ओडिशा के राज्यपाल बने। हाल ही में उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया। 10 जनवरी को भाजपा की सदस्यता लेकर उन्होंने झारखंड की सक्रिय राजनीति में वापसी की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX