पलामू। हुसैनाबाद (उत्तरी) के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) को प्रखंड संसाधन केन्द्र समन्वयक के कार्य से मुक्त कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच चल रही है। इसका आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 10 जनवरी, 2025 को जारी कर दिया गया है।
आदेश में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने लिखा है कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, हुसैनाबाद (उतरी) रामनरेश राम के विरूद्ध गठित आरोप पत्र (प्रपत्र-क) पर पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक से जांच प्रतिवेदन की मांग की गई है। इसके आलोक में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक द्वारा श्री राम के विरूद्ध आरोप पत्र की जांच प्रक्रियाधीन है। रामनरेश राम 31 जनवरी, 2025 को सेवानिवृत हो रहे हैं।
प्रखंड संसाधन केन्द्र के सफल संचालन के लिए रामनरेश राम को प्रखंड संसाधन केन्द्र (हुसैनाबाद) के प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक से मुक्त किया गया है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (छतरपुर) कौलेश्वर दास को प्रखंड संसाधन केन्द्र, हुसैनाबाद का प्रखंड संसाधन केन्द्र समन्वयक के रूप में सफल कार्य करने के लिए प्राधिकृत किया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8