सुजीत कुमार केसरी
पिठोरिया। साइंस विजन पब्लिक स्कूल (मारवा, पिठोरिया, कांके) में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आसीम अख्तर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को बच्चों को बताया। बच्चों से अपने हक एवं अधिकार की आवाज उठाने की बात कही।
प्रधानाचार्या बिना राम ने बच्चों से आह्वान किया कि वह मोबाइल टीवी एवं अन्य सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करें। आने वाली बोर्ड परीक्षा में बेहतर से बेहतर अंक प्राप्त करने का प्रयास करें।
समारोह में शिक्षक मोइनुल इस्लाम, मसिउल्लाह अंसारी, रजाउर रहमान, सुनील कुमार, मौसमी कुमारी, दमयंती सिंह, मनोज कुमार, नसीम अहमद, कौशरी नाज, सुषमा कुमारी, ललिता कुमारी ,जाबिर अंसारी, एवं मनीता कुमारी सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8